मोबाइल से कंप्यूटर या लैपटॉप में फाइल ट्रांसफर कैसे करें

मोबाइल या स्मार्टफोन से कंप्यूटर या लैपटॉप में फाइल ट्रांसफर करना उतना मुश्किल नहीं है जितना लोग सोचते हैं। यदि आपको भी ये कार्य मुश्किल लगता है तब आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़िए क्योंकि इस आर्टिकल में मैं आपको बताने वाला हूँ कि मोबाइल से कंप्यूटर या लैपटॉप में फाइल ट्रांसफर कैसे करें। इसके लिए आपको इंटरनेट की जरुरत नहीं पड़ेगी। इंटरनेट के साथ-साथ इसके लिए आपको किसी भी तरह का केबल (cable) भी नहीं लगाना पड़ेगा। यदि मोबाइल से कंप्यूटर में फाइल ट्रांसफर करने का ये तरीका आपको भी जानना है तब इस आर्टिकल को पूरा पढ़िए। (Mobile Se Computer Ya Laptop Me File Transfer Kaise Kare)

किसी भी स्मार्टफोन या मोबाइल से कंप्यूटर या लैपटॉप में डाटा ट्रांसफर करना बहुत आसान है। आप नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से आप बिलकुल आसानी से फाइल ट्रांसफर कर सकते हैं।

स्टेप 1. अपने स्मार्टफोन में Personal Hotspot को चालू करें

जैसा की मैंने आपको ऊपर बताया, हमलोग किसी भी तरह का कोई डाटा केबल या फिर इंटरनेट कनेक्शन का इस्तेमाल नहीं करने वाले है। हमलोग मोबले से कंप्यूटर या लॉपटॉप में फाइल ट्रांसफर Wifi की मदद से करेंगे इसीलिए आपको अपने मोबाइल के personal hotspot से कंप्यूटर या लैपटॉप को कनेक्ट करना पड़ेगा।

Turn On personal hotspot - Mobile Se Computer Ya Laptop Me File Transfer Kaise Kare
Step 1 – Turn On personal hotspot – Mobile Se Computer Ya Laptop Me File Transfer Kaise Kare

स्टेप 2. अपने स्मार्टफोन में Wi-Fi ftp server ऐप को डाउनलोड कीजिए

स्मार्टफोन या मोबाइल से कंप्यूटर या लैपटॉप में फाइल ट्रांसफर करने के लिए सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में एक ऐप डालना होगा जो कि 3 से 4 MB का है। इसका नाम है Wi-Fi ftp server और ये आपको गूगल प्लेस्टोर पे बिलकुल फ्री में मिल जायेगा। आप इस ऐप को नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी डाउनलोड कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें   Jai hanuman gyan gun sagar ringtone Download - Bhakti Ringtone
Step 2 - Install Wifi ftp server app - Mobile Se Computer Ya Laptop Me File Transfer Kaise Kare
Step 2 – Install Wifi ftp server app – Mobile Se Computer Ya Laptop Me File Transfer Kaise Kare

इसी ऐप को आपको इनस्टॉल करना था बाकि चीजों के लिए आपको किसी भी प्रकार का कोई भी इंटरनेट कनेक्शन की जरुरत नहीं पड़ेगा। यदि आपने ये ऐप को इनस्टॉल कर लिया है तब आइये अब हमलोग अगले स्टेप की ओर बढ़ते हैं।

स्टेप 3. ऐप को खोलकर Start पर क्लिक करें

ऐप को खोलते ही आपको दो बटन दिख जायेगा जैसा कि आप नीचे दिए गए पहले इमेज में देख सकते हैं। आपको Start बटन पर क्लिक कर देना है जिसके बाद आपको स्क्रीन पर और भी कुछ चीजें दिखने लगेगी जैसा कि आप नीचे दिए गए दूसरे इमेज में देख सकते हैं।

ऊपर दिए गए दूसरे इमेज से Server URL को सिर्फ आपको देखना है इसके अलावा कोई भी चीज हमारे काम की नहीं है। Server URL की मदद से ही हमलोग मोबाइल से कंप्यूटर में फाइल ट्रांसफर करेंगे आपको बस इतना ध्यान रखना है। मोबाइल में आपको इतना ही चीज करना था अब आइये हमलोग अगले स्टेप की ओर बढ़ते हैं और देखते है कि हमें कंप्यूटर में क्या क्या करना होगा।

स्टेप 4. एक नेटवर्क लोकेशन को जोड़ें (Add A Network Location)

अपने कंप्यूटर या लैपटॉप से मोबाइल में फाइल ट्रांसफर के लिए या अपने मोबाइल से कंप्यूटर या लैपटॉप में फाइल ट्रांसफर करने के लिए आपको एक नेटवर्क लोकेशन बनाना पड़ेगा। कंप्यूटर या लैपटॉप में नेटवर्क लोकेशन को add करना बहुत आसान है और आप नीचे दिए गए स्टेप्स को देखकर बहुत आसानी से कर सकते हैं। आइये देखते है कि अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में नेटवर्क लोकेशन कैसे add करें-

  1. सबसे पहले आपको अपने कंप्यूटर के This PC में आ जाना है।
इसे भी पढ़ें   Aarati kije hanuman lala ki Ringtone - bhakti Hindi Ringtone Download
  1. उसके बाद आपको ऊपर में Add a network location पर क्लिक करना है।
  1. आपके सामने एक न्यू विंडो खुलेगा उसमे आपको Next पर क्लिक करना है।
  1. Choose a custom network location को सेलेक्ट करके Next पर क्लिक कीजिये।
  1. आपको अपने मोबाइल में जाकर Wifi ftp server app से server url के सामने जो भी लिखा है उसको internet or network address फील्ड में डाल देना है।
  1. Server URL को internet or network address में डालने के बाद आपको Next पर क्लिक कर लेना है।
  1. एक बार फिर से आपको Next पर क्लिक कर लेना है।
  1. Type a name for this network location में आपको अपने फ़ोन के लिए एक नाम रख लेना है। इसके बाद next पर क्लिक करना है।
  1. अब आपको Finish पर क्लिक कर देना है।

finish पर क्लिक कर देने के बाद आपके सामने एक नया विंडो खुल जायेगा। जिसमे आपके मोबाइल के सारे फाइल्स दिखने लगेंगे। यदि आप यहाँ तक नहीं पहुँच पाये तब आपने बीच में जरूर कोई गलती करी है आप ऊपर जाकर फिर से सारे स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।

अगर आपके सामने एक ऐसे विंडो खुल गया, इसका मतलब है कि आप अभी तक बिलकुल सही जा रहे है और आपने कोई गलती नहीं की है।

बधाई हो, आपने अपने कंप्यूटर में एक नेटवर्क लोकेशन जोड़ लिए है। आइये अब देखते हैं कि आप उसके मदद से अपने कंप्यूटर से मोबाइल में या मोबाइल से कंप्यूटर में फाइल कैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।

FTP Server की मदद से मोबाइल से कंप्यूटर में फाइल ट्रांसफर कैसे करें?

यदि आपने ऊपर दिए गए स्टेप्स को अच्छे से फॉलो किया होगा तब आपके This PC में एक Network Location का सेक्शन आ गया होगा और उसमे आपका मोबाइल भी दिख रहा होगा। उदाहरण आप नीचे दिए गए इमेज में देख सकते हैं।

इसके बाद फाइल को कैसे ट्रांसफर करना है वो आप पहले से ही जानते होंगे। आप जिस प्रकार से कंप्यूटर में फाइल्स को कॉपी-पेस्ट करते हैं उसी प्रकार से यहाँ से फाइल्स को कॉपी-पेस्ट कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें   शेयर मार्केट क्या है और शेयर कैसे खरीदते-बेचते हैं? (Share Market Knowledge In Hindi)

इस तरीके का इस्तेमाल करके आप अपने मोबाइल से कंप्यूटर में तथा कंप्यूटर से मोबाइल में भी फाइल ट्रांसफर कर सकते हैं।

नोट:- फाइल ट्रांसफर करने के बाद आपको अपने ftp server को अपने मोबाइल में wifi ftp server में जाकर Stop कर देना है। फिर आप जब भी चाहे उसको Start कर सकते हैं। आपको ये सारे ऊपर दिए गए स्टेप्स बार बार नहीं करना है, एक बार हो जाए उसके बाद आपको सिर्फ Start और Stop ही करना है।

हमें आशा है कि अब आपको समझ आ गया होगा कि मोबाइल से कंप्यूटर या लैपटॉप में फाइल ट्रांसफर कैसे करते हैं। आइये अब कुछ महत्वपूर्ण सवाल और जवाब जानते है जो इंटरनेट पर बहुत पूछे जाते हैं।

मोबाइल से कंप्यूटर में फाइल ट्रांसफर करने से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण सवाल और उनके जवाब

जैसा कि मैंने आपको बताया कि मोबाइल से कंप्यूटर या लैपटॉप में फाइल ट्रांसफर करना कितना आसान है लेकिन कुछ लोग इसको मुश्किल बनाने की कोशिश करते रहते हैं। आइये मैंने जो आपको तरीका बताया उससे संबंधित कुछ महत्वपूर्ण सवाल और उनके जवाब जानते हैं।

क्या FTP से फाइल ट्रांसफर करना सेफ है?

जी हाँ, FTP की मदद से फाइल ट्रांसफर करना सेफ है। आपको सिर्फ ये ध्यान रखना है कि आप फाइल को ट्रांसफर करने के बाद wifi ftp server में जाकर ftp server को Stop कर देना है। इसके अलावा आपको अपने Personal Hotspot को सुरक्षित रखना है और आपको अपना पासवर्ड किसी को नहीं देना है।

बिना Wifi के कंप्यूटर से मोबाइल या मोबाइल से कंप्यूटर में फाइल ट्रांसफर कैसे करें?

इसके लिए आपको Data Cable की जरुरत पड़ेगी। डाटा केबल की मदद से भी फाइल ट्रांसफर करना बहुत आसान है। उसपर भी एक आर्टिकल इसी ब्लॉग पर उपलब्ध है आप उसे जरूर पढ़िए।

Leave a Comment