कोई भी मूवी ऑनलाइन कैसे देखें (Online Movie Kaise Dekhe)

अभी से कुछ वर्षों पहले इंटरनेट बहुत महंगा था इसकी वजह से हमलोग ऑनलाइन कुछ भी देखने से डरते थे क्योंकि जैसे ही मोबाइल डाटा खत्म होता था तुरंत बैलेंस कटने लगता था। लेकिन आज इंटरनेट इतना सस्ता हो चूका है कि हमलोग दिन भर मोबाइल डाटा ऑन करके छोड़ देंगे फिर भी कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

Online Movie Kaise Dekhe
Online Movie Kaise Dekhe

आज इस आर्टिकल में मैं आपको बताने जा रहा हूँ कि आप किसी भी मूवी को ऑनलाइन कैसे देखें (Kisi Bhi Movie Ko Online Kaise Dekhe). इसमें मैं आपको कुछ ऐसे तरीके भी बताने वाला हूँ जो आपने पहले कभी नहीं सुना और देखा होगा इसीलिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़िए।

Youtube पर मूवी देखिये।

Hindi Movie Online Kaise Dekhe
Hindi Movie Online Kaise Dekhe

यूट्यूब दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे पॉपुलर वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म है। यहाँ पर बहुत सारे मूवीज आपको बिलकुल फ्री में मिल जायेंगे। आप इन सारे मूवीज को ऑनलाइन देख सकते हैं। Youtube पर आप हर तरह की मूवी देख सकते हैं जैसे कि भोजपुरी, हिंदी और भी बहुत सारी।

यूट्यूब पर बहुत सारे मूवी Paid भी उपलब्ध हैं जिसे आप चाहे तो पैसे देकर भी देख सकते हैं। यदि आपको पैसे खर्च करने का मन नहीं है तब आप नीचे दिए गए दूसरे तरीकों को फॉलो कर सकते हैं और फ्री में बहुत सारी मूवीज ऑनलाइन देख सकते हैं।

यूट्यूब पर ऑनलाइन मूवीज कैसे देखें (Youtube Par Online Movie Kaise Dekhe):- यूट्यूब पर कोई भी मूवी देखने के लिए आपको सबसे पहले Youtube पर जाना है और ऊपर सर्च बॉक्स में मूवी का नाम लिखकर सर्च करना है। आपको बहुत सारे रिजल्ट नीचे देखने को मिल जाएंगे फिर आप जिसको चाहे उस मूवी पर क्लिक करके ऑनलाइन देख सकते हैं।

Hotstar पर मूवी देखिये।

Watch free online movies on hotstar app
Watch free online movies on hotstar app

Hotstar भी इन दिनों एक बहुत पॉपुलर OTT Platform है। इसपर आपको बहुत सारे मूवीज, कॉमेडी वीडियो, वेब सीरीज, टीवी शो और भी बहुत सारे कंटेंट बहुत सारे भाषाओं में देखने को मिल जाते हैं। Hotstar पर आप इन सारे कंटेंट को ऑनलाइन देख सकते हैं।

Hotstar पर बहुत सारे कंटेंट बिलकुल फ्री में उपलब्ध है लेकिन इसके अलावा इनके प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी हैं जिसके लिए आपको पैसे देने पड़ते हैं। इसको फ्री में पाने के बहुत सारे जुगाड़ है जिसे आप इंटरनेट पर सर्च करके पता कर सकते हैं।

हॉटस्टार पर ऑनलाइन मूवीज कैसे देखें (Hotstar Par Online Movie Kaise Dekhe):- Hotstar पर ऑनलाइन मूवीज देखने के लिए आपको सबसे पहले Hotstar App या फिर hotstar.com पर जाना है। इसके बाद जो भी मूवी देखना चाहते हैं उसको सर्च कर लेना है। उसके बाद उसपर क्लिक करके मूवी को ऑनलाइन देख सकते हैं।

Amazon Prime Video पर मूवी देखिये।

Watch free online movies on amazon prime
Watch free online movies on amazon prime

Amazon Prime Video एक OTT प्लेटफॉर्म है जो की Amazon का है। यहाँ पर भी आपको बहुत सारे मूवीज, टीवी शो और amazon originals देखने को मिलता है। इसपर भी आपको कई भाषाओ में कंटेंट देखने को मिलता है।

इसे भी पढ़ें   Canva क्या है, Canva को कैसे इस्तेमाल करते है - Canva Review In Hindi

ये एक प्रीमियम प्लेटफार्म है। इसका मजा उठाने के लिए आपको Amazon Prime का सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा। इसमें आपको कुछ पैसे भी देने होंगें या फिर आप जुगाड़ लगाकर कहीं से देख सकते हैं।

अमेज़न प्राइम वीडियो पर ऑनलाइन मूवीज कैसे देखें (Amazon Prime Video Par Online Movie Kaise Dekhe):- इसपर ऑनलाइन मूवीज देखने के लिए आपको सबसे पहले Amazon Prime Video App या फिर primevideo.com पर जाना है उसके बाद आपको सब्सक्रिप्शन ले लेना है। इसके बाद जो भी मूवी देखना चाहते हैं उसको सर्च कर लेना है। उसके बाद उसपर क्लिक करके मूवी को ऑनलाइन देख सकते हैं।

Dailymotion पर मूवी देखिये।

Watch free online movies on dailymotion

Dailymotion भी एक पोपुलर वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है लेकिन भारत में बहुत सारे लोग इसके बारे में नहीं जानते हैं। ये भी लगभग यूट्यूब जैसा ही है लेकिन आपको यहाँ पर बहुत छोटे छोटे वीडियोस ज्यादा देखने को मिलता है और मूवीज बहुत कम देखने को मिलता है।

ये बिलकुल फ्री प्लेटफॉर्म है इसीलिए इसके लिए आपको पैसे देने नहीं पड़ते हैं। फिल्में कम है लेकिन बिलकुल फ्री है ऐसे में आप एक बार इस्तेमाल करके जरूर देखिए।

डेलीमोशन पर ऑनलाइन मूवीज कैसे देखें (Dailymotion Par Online Movie Kaise Dekhe):- इसपर ऑनलाइन मूवीज देखने के लिए आपको सबसे पहले Dailymotion App या फिर dailymotion.com पर जाना है। इसके बाद जो भी मूवी देखना चाहते हैं उसको सर्च कर लेना है। उसके बाद उसपर क्लिक करके मूवी को ऑनलाइन देख सकते हैं।

Vimeo पर मूवी देखिये।

Watch free online movies on vimeo

Vimeo एक तरह से एक सर्विस प्लेटफार्म है जहाँ वीडियो अपलोड करने के लिए अपलोड करने वाले से पैसे लिए जाते हैं। यहाँ पर आपको कुछ खास देखने को नहीं मिलेगा लेकिन आप इस्तेमाल करके एक बार जरूर देखिए। यहाँ भी आपको छोटे छोटे वीडियो ज्यादा देखने को मिलेगा।

विमेओ पर ऑनलाइन मूवीज कैसे देखें (Vimeo Par Online Movie Kaise Dekhe):- Vimeo पर मूवीज देखना बिलकुल फ्री है। इसके लिए आपको सबसे पहले vimeo.com/watch पर जाना होगा उसके बाद अपने हिसाब से सर्च करके कोई भी मूवी जो उपलब्ध हो उसे देख सकते हैं।

Netflix पर मूवी देखिये।

Watch free online moviesand web series on netflix

Netflix एक बहुत पॉपुलर OTT प्लेटफॉर्म है और इसके बारे में लगभग सारे लोग जानते है और आप भी जानते होंगें। यहाँ पर आप सारे तरह के वीडियो कंटेंट (टीवी शो, मूवीज, वेब सीरीज और भी बहुत) ऑनलाइन देख सकते हैं।

इसका मजा या फायदा उठाने के लिए आपको मासिक या वार्षिक शुल्क देना होता है। मासिक शुल्क आपके हिसाब से 199 रुपये से लेकर 799 रुपये तक हो सकता है। यदि आप इतना afford कर सकते हैं तब आप इसे ले सकते हैं इसमें बहुत सारे वीडियो कंटेंट आपको मिल जाते हैं।

नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन मूवीज कैसे देखें (Netflix Par Online Movie Kaise Dekhe):- Netflix पर मूवीज देखने के लिए आपको सबसे पहले इनका मोबाइल ऐप या फिर आप जिस भी प्लेटफार्म पर है उसपर इनका एप्लीकेशन डाउनलोड कीजिये उसके बाद Subscription खरीदिये। इसके बाद आप जो भी देखना चाहें सर्च करके देख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें   ऑनलाइन पैसे कैसे कमाएं (Online Paise Kaise Kamaye 2021)

Airtel Xstream पर मूवी देखिये। (Airtel Xstream Free For Airtel Users)

Free online movies on airtel xstream - only for airtel users

यदि आप एक एयरटेल यूजर हैं तब आप Airtel Xstream का नाम जरूर सुने होंगे। यह एक OTT प्लेटफॉर्म है जो एयरटेल यूजर के लिए है। इसपर आपको हजारों मूवीज, टीवी शो और इसके अलावा भी बहुत सारे कंटेंट फ्री में देखने को मिल जाते हैं।

ध्यान रहे कि Airtel Xstream सिर्फ एयरटेल यूजर के लिए है और ये बिलकुल फ्री है इसके लिए आपको कोई अलग से पैसा देना नहीं होता है।

एयरटेल एक्स स्ट्रीम पर ऑनलाइन मूवीज कैसे देखें (Airtel Xstream Par Online Movie Kaise Dekhe):- इसके लिए आप अपने मोबाइल में Airtel Xstream App डाल लीजिए और यदि आप कंप्यूटर में देखना चाहते हैं तब airtelxstream.in पर जाकर अपने Airtel के मोबाइल नंबर से लॉगिन कीजिये और मजे लीजिए 🙂

Jio Cinema पर मूवी देखिये। (Jio Cinema Free For Jio Users)

Free online movies on Jio cinema - only for Jio users
Free online movies on Jio cinema – only for Jio users

यदि आप एक Jio User हैं तब आप Jio Cinema के बारे में जरूर जानते होंगें। यदि आप नहीं जानते तो जान लीजिये ‘जिओ सिनेमा एक फ्री प्लेटफार्म है जो कि सिर्फ Jio Sim card users के लिए है।’

यहाँ पर आपको बहुत सारे मूवीज, टीवी शो, कार्टून, गाने और इसके अलावा भी बहुत चीजें देखने को मिल जाती है जो जिओ यूजर के लिए बिलकुल फ्री है।

जिओ सिनेमा पर ऑनलाइन मूवीज कैसे देखें (Jio Cinema Par Online Movie Kaise Dekhe):- जिओ सिनेमा पर फ्री में मूवीज देखने के लिए आपको सबसे पहले इनका एप्लीकेशन डाउनलोड कर लेना है और इसके बाद आपको अपने Jio के मोबाइल नंबर से लॉगिन कर लेना है। इसके बाद आप खूब मूवी देखते रहिये 🙂

MX Player पर मूवी देखिये।

Mx Player - One of the best place to watch online movies and web series

MX Player भी एक पॉपुलर प्लेटफॉर्म है और इसके बारे में भी लगभग सारे लोग जानते हैं। पहले ये सिर्फ एक ऑफलाइन वीडियो प्लेयर ऐप हुआ करता था लेकिन अब ये एक बहुत बड़ा OTT प्लेटफॉर्म बन चूका है। यहाँ पर आप मूवीज, टीवी शो और भी बहुत सारे कंटेंट देख सकते हैं।

MX Player बिलकुल फ्री है और ये प्रचार के माध्यम से पैसे कमाते है। इसका मतलब ये है कि आपको ऐप में प्रचार देखने को मिलेगा।

एम एक्स प्लेयर पर ऑनलाइन मूवीज कैसे देखें (MX Player Par Online Movie Kaise Dekhe):- MX Player पर ऑनलाइन मूवीज देखने के लिए आपको सबसे पहले MX Player ऐप अपने फ़ोन में डाउनलोड कर लेना है। इसके बाद आपको ऐप को खोलना है और वहां पर आपको ऑनलाइन का टैब मिल जायेगा। उसपर क्लिक करते ही जितना भी ऑनलाइन कंटेंट उपलब्ध है सारा आपको देखने को मिल जायेगा।

Sony Liv पर मूवी देखिये।

Watch free online movies on Sony Liv

Sony Liv भी एक पॉपुलर OTT प्लेटफॉर्म है इसपर बहुत सारे मूवीज, टीवी शो और भी बहुत सारी चीजे देखने को मिल जाती है। इसपर बहुत सारे पॉपुलर टीवी शो जैसे कि The Kapil Sharma Show और Kaun Banega Crorepati इसी पर आता है।

Sony Liv में ये सारी चीजें देखने के लिए आपको इसका सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता है लेकिन यदि आप नहीं भी लेते हैं तब भी कुछ टीवी शो और सीरियल फ्री में देख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें   Mobile में फोटो Edit कैसे करें – Best Photo Editor App For Android

सोनी लिव पर ऑनलाइन मूवीज कैसे देखें (Sony Liv Par Online Movie Kaise Dekhe):- Sony Liv पर ऑनलाइन मूवीज देखने के लिए आपको सबसे पहले Sony Liv ऐप अपने फ़ोन में डाउनलोड कर लेना है। इसके बाद आपको एक अकाउंट बनाकर लॉगिन कर लेना है। फिर आप जो भी चाहे वो मूवी सर्च करके देख सकते हैं।

Frequently Asked Questions Related To ‘Online Movie Kaise Dekhe’

यहाँ ऑनलाइन मूवी देखने से संबंधित कुछ सवाल है जो बहुत ज्यादा पूछे जाते हैं और उसके साथ साथ जवाब भी दिया गया है।

जिओ फोन में मूवी कैसे देखें (Jio Phone Me Movie Kaise Dekhe)

Jio Phone में मूवी देखने के लिए आप Jio cinema App या फिर Youtube का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये दोनों बिलकुल फ्री ऐप हैं और इसके साथ साथ ये दोनों बहुत कम मोबाइल डाटा पर चलते हैं।

फ्री में ऑनलाइन मूवी कैसे देखें (Free Me Online Movie Kaise Dekhe)

फ्री में मूवी देखने के लिए आप Youtube और hotstar का इस्तेमाल कीजिये ये दोनों बहुत पॉपुलर प्लेटफॉर्म है और करोड़ो लोग इसे इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा भी बहुत सारे ऐप हैं लेकिन ये दोनों बिलकुल ट्रस्टेड प्लेटफॉर्म हैं।

न्यू मूवी कैसे देखें? (New Movie Kaise Dekhe)

यदि आप किसी एक्टर को पसंद करते हैं तब आप उनकी नई मूवी को सिनेमा हॉल में जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा कई सारे मूवी OTT प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज़ होती है आप वहाँ पर भी देख सकते हैं।

नई मूवी देखने वाले ऐप्प्स कौन-कौन से हैं?

जैसा कि मैंने आपको बताया, बहुत सारी मूवी अब OTT प्लेटफॉर्म जैसे कि हॉटस्टार और अमेज़न प्राइम पर रिलीज़ होते हैं आप वहाँ से देख सकते हैं। बाकि आप फ़ालतू ऐप के चक्कर में मत रहिए जो आपको नई मूवी फ्री में दिखाने का दावा करते हैं। मूवी बनाने में पैसे लगते हैं।

यही हैं कुछ सवाल जो ऑनलाइन मूवी देखने के बारे में बहुत पूछे जाते हैं। यदि इसके अलावा भी आपका कोई सवाल रह जाता है तब आप हमें कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं हमलोग उसका जवाब जरूर देंगे।

Conclusion

जब आपके पास इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध है और आप उसका इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं तब आप मूवी को ऑनलाइन ही देखिये। इससे आपके फोन का storage खाली रहता है जिससे आपके फ़ोन पर भार कम पड़ता है। इससे आपका फ़ोन हैंग नहीं करेगा और यदि आप लिमिट में रहकर मूवी देखेंगे तब आपका फ़ोन गर्म भी नहीं होगा।

हमें आशा है कि आपको समझ आ गया होगा कि ऑनलाइन मूवी कैसे देख सकते हैं। यदि आपको अभी भी कोई सवाल रह गया हो तब आप उसे नीचे कमेंट में जरूर पूछिए। हमलोग आपके हर कमेंट का जवाब देते हैं।

यदि आपको ये आर्टिकल ‘कोई भी मूवी ऑनलाइन कैसे देखें (Online Movie Kaise Dekhe)’ पसंद आया हो या कुछ सिखने को मिला हो तब इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें ताकि वो भी जान पाएं कि ऑनलाइन मूवी कैसे देखें (Online Movie Kaise Dekhen).

Leave a Comment