टाटा न्यू क्या है और इसका इस्तेमाल कैसे करें (Tata Neu Kya Hai In Hindi)

टाटा न्यू इन दिनों काफी चर्चे में हैं और आपने भी इसका प्रचार जरूर देखा होगा। टाटा न्यू के प्रचार आपको हॉटस्टार पर मिल जायेगा यदि आप आईपीएल देखते हैं इसके अलावा आईपीएल में आपको टाटा न्यू प्रचार मिलता है। इतना ही नहीं आपको इनके प्रचार यूट्यूब और बाकी सारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी मिल जायेंगे। इतना प्रचार देखकर आपके मन में भी सवाल जरूर आता होगा कि ‘टाटा न्यू क्या है (Tata Neu Kya Hai) और इसका इस्तेमाल क्या है’ इसी के बारे में मैं आपको इस आर्टिकल में बताने वाला हूँ।

इस आर्टिकल में आपको टाटा न्यू ऐप के बारे में सारी जानकारी बिलकुल आसान भाषा में मिल जाएगी। अब आइये जानते हैं कि टाटा न्यू ऐप क्या है, किस लिए है और इसका इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं-

Tata Neu Ad -  Tata Neu Kya Hai In Hindi
Tata Neu Ad – Tata Neu Kya Hai In Hindi

टाटा न्यू ऐप क्या है? (Tata Neu App Kya Hai)

टाटा न्यू एक एप्लीकेशन है जहाँ से आप शॉपिंग कर सकते हैं और इसके अलावा आप इससे पैसे भेज सकते हैं और पैसे मंगा भी सकते हैं। बाकि सारे फीचर्स के बारे में हमलोग नीचे बात करेंगे लेकिन इसमें अभी एक बहुत स्पेशल ऑफर चल रहा है जिसमे आप टाटा न्यू बॉक्स में रहकर लाइव आईपीएल का मजा उठा सकते हैं। टाटा न्यू बॉक्स में रहकर आईपीएल कैसे देखे इसके बारे में भी निचे चर्चा करेंगे।

जानिए फ्री में आईपीएल कैसे देखें (Free Me IPL Kaise Dekhe)

Tata Neu App को टाटा ग्रुप ने 7 अप्रैल 2022 को लॉन्च किया है और इसे आप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। शुरू में ऐप कुछ दिनों के लिए सही से काम नहीं कर रहा था लेकिन अब चीजे काफी बेहतर हो चुकी है।

न्यू-पास क्या है? (NeuPass Kya Hai)

Neupass एक सब्सक्रिप्शन सर्विस है जिसका आपको सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता हैं। इसका सब्सक्रिप्शन लेने के बाद आपको टाटा के सारे प्रोडक्ट्स पर आने वाले डिस्काउंट की जानकारी आपको सबसे पहले मिलती है और पहले खरीद भी सकते हैं। टाटा न्यूपास काफी मायनों में बिलकुल amzon prime या फिर flipkart plus जैसा है।

इसे भी पढ़ें   WordPress Developer कैसे बनें : Learn WordPress Development For Free

इसके अलावा जब आप टाटा न्यूपास से शॉपिंग करते हैं तब आपको अच्छे डिस्काउंट के साथ साथ 5% ज्यादा neu coins मिलते हैं।

टाटा न्यू ऐप का इस्तेमाल कैसे करें? (Tata Neu App Ka Istemaal Kaise Kare)

टाटा न्यू ऐप को इस्तेमाल करना बहुत आसान है। सबसे पहले आपको इसे गूगल प्लेस्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से इनस्टॉल कर लेना है। इसके बाद आपको अकाउंट बना लेना है उसके बाद आप अपने हिसाब से जो भी चीजे सेटअप करना चाहते है वो कर सकते है। आप इसमें अपना UPI सेटअप कर सकते है जिसके जरिये आप दूसरों को पैसे भेज सकते हैं और उसके साथ साथ पैसे मंगा भी सकते हैं।

टाटा न्यू ऐप में आपको पाँच टैब देखने को मिल जायेंगे। आइये उसके बारे में भी जानते हैं-

  1. Home:- होमपेज पर आपको पुरे ऐप का ओवरव्यू देखने को मिल जाता है। यहाँ आपको सारे ऑफर्स और उसके साथ साथ सारे केटेगरी के लिस्ट मिल जाते हैं जिससे आप अपना शॉपिंग शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा आपको टाटा पे के भी कुछ फीचर्स होमपेज पर देखने को मिल जायेंगे।
  2. Tata Pay:- टाटा पे तब में जाकर आप अपना UPI सेटअप कर सकते हैं और उसकी मदद से आप किसी के पास भी पैसे भेज सकते हैं और पैसे मंगा भी सकते हैं। यदि आपने paytm को यूज़ किया है तब आप इसके बारे में जानते भी होंगे। यहाँ से आप सारे तरह के बिल भी भर सकते हैं उसके साथ अपने सारे कार्ड को यहाँ कनेक्ट कर सकते हैं।
  3. Neupass:- Neupass एक सब्सक्रिप्शन सर्विस है जिसका आपको सब्सक्रिप्शन लेना होता है और जब भी आप इसके मदद से शॉपिंग करेंगे तब आपको 5% ज्यादा coins मिलेंगे।
  4. Offers:- ऑफर्स पेज पर आपको सभी प्रकार के ऑफर मिल जायेंगे जिसका आप फायदा उठा सकते हैं।
  5. Stories:- स्टोरीज टैब में आपको स्टोरीज पढ़ने को मिलते हैं। ये ज्यादातर छोटे ही होते हैं इसका मतलब ये है की आप इसे बहुत कम समय में पढ़ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें   Man mera mandir, Shiv meri puja Ringtone - Bhakti Ringtones Download

हमें आशा है कि आपको सारे टैब की जानकारी हो गयी होगी। बाकि फीचर्स आप टाटा न्यू ऐप को डाउनलोड करके खुद एक्स्प्लोर कर सकते है।

टाटा न्यू बॉक्स क्या है? (Tata Neu Box Kya Hai)

यदि आप आईपीएल देखते होंगे तब आपको टाटा न्यू बॉक्स के बारे में जरूर पता होगा। Tata neu box स्टेडियम में एक जगह होता है जहाँ से आप आईपीएल के मज़े उठा सकते है। ये स्टेडियम की सीट से बहुत अलग होता है और इसी में अंदर AC भी लगा होता है जिसका भी मजा आप ले सकते हैं। जैसा कि आप नीचे के तस्वीर में देख सकते हैं कुछ लोग टाटा न्यू बॉक्स से आईपीएल के मजे ले रहे हैं।

Tata Neu Box Kya Hai
Tata Neu Box Kya Hai

टाटा न्यु बॉक्स से आईपीएल देखने के लिए क्या करना होता है? (Tata Neu Box Se IPL Dekhne Ke Liye Kya Karna Hota Hai):- इसके लिए आपको सबसे पहले आपको Tata Neu App को डाउनलोड करना होता है और उसके बाद आपको एक गेम खेलना होता है जिसका नाम है ‘बॉल कहाँ है’

Tata Neu Kya Hai In Hindi
Tata Neu Kya Hai In Hindi

इसके लिए आपको जब मैच शुरू होता है तब आपको Tata Neu App को खोलना है और बॉल को ढूँढना है। बॉल अलग अलग केटेगरी में होती है उसी को आपको खोजना होता है। यदि आप खोजने में कामयाब होते है तब आपको टाटा न्यू बॉक्स का पास मिल जाता है।

Tata Neu और उससे संबंधित कुछ महत्वपूर्ण सवाल और उनके जवाब

टाटा ग्रुप भारत का एक बहुत बड़ा और भरोसेमंद ग्रुप है। उनकी तरफ से Tata Neu लॉन्च किया गया है। बहुत लोग पहले ही Tata Neu इस्तेमाल करना शुरू कर चुके हैं लेकिन बहुत लोग अभी भी confuse है आइये उनके लिए कुछ महत्वपूर्ण सवाल और उनके जवाब जानते हैं-

टाटा न्यू क्या है?

Tata Neu एक एप्लीकेशन है जिसकी मदद से आप शॉपिंग कर सकते है और बहुत सारे ऑफर्स पा सकते हैं। इसके अलावा इसकी मदद से आप किसी को भी पैसे भेज सकते है और पैसे मंगा भी सकते हैं।

इसे भी पढ़ें   कंप्यूटर या लैपटॉप में स्क्रीनशॉट कैसे लें (Laptop Me Screenshot Kaise Le)
टाटा न्यू किस देश का ऐप है?

टाटा न्यू भारत में बना हुआ ऐप है जिसे टाटा डिजिटल ने लॉन्च किया है। टाटा बहुत जानी मानी कंपनी है और आप रतन टाटा को जरूर जानते होंगे। Tata Neu App को टाटा ग्रुप ने 7 अप्रैल 2022 को लॉन्च किया है।

Neupass क्या है?

Neupass एक सब्सक्रिप्शन सर्विस है जिसका आपको सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता हैं। इसका सब्सक्रिप्शन लेने के बाद आपको टाटा के सारे प्रोडक्ट्स पर आने वाले डिस्काउंट की जानकारी आपको सबसे पहले मिलती है और पहले खरीद भी सकते हैं। टाटा न्यूपास काफी मायनों में बिलकुल amzon prime या फिर flipkart plus जैसा है। इससे आपको डिस्काउंट और कैशबैक भी मिलते हैं।

यही है Tata Neu से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण सवाल और जवाब। यदि आपका इसके अलावा कोई सवाल रह गया हो तब आप नीचे कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं। हमलोग आपके सवाल का जवाब जरूर देंगे।

Conclusion: Tata Neu Kya Hai In Hindi

हमे आशा है कि आपको टाटा न्यू ऐप के बारे में सारी जानकारी मिल गयी होगी। आसान शब्दों में बोलें तो ये Paytm जैसा ऐप है जहाँ आपको पैसे भेजना, पैसे मंगाना और इसके साथ साथ बहुत सारे ऑफर मिलते हैं। दोनों में अंतर सिर्फ इतना ही है कि Paytm में सिर्फ ऑफर के कूपन मिलते हैं जिसे आप दूसरे वेबसाइट या ऐप पर डालकर डिस्काउंट पाते हैं लेकिन Tata Neu App में आपको सारी चीजे एक ही ऐप में मिल जाती है बार दूसरे ऐप या वेबसाइट पर जाना नहीं पड़ता है।

अब आपको टाटा न्यू ऐप के बारे में सबकुछ समझ आ गया होगा। यदि इसके अलावा आपको अभी तक कोई सवाल रह गया हो तब आप नीचे कमेंट में जरूर पूछिए। हमलोग आपके सवालों का जवाब देने का पूरा प्रयास करेंगे।

यदि आपको ये आर्टिकल ‘टाटा न्यू क्या है और इसका इस्तेमाल कैसे करें (Tata Neu Kya Hai In Hindi)’ पसंद आया हो तब आप इसे फेसबुक और व्हाट्सअप पर शेयर जरूर करें।

Leave a Comment