अंग्रेजी बोलना कैसे सीखें (English Bolna Kaise Sikhe In 30 Days)

English Bolna Kaise Sikhe In 30 Days
English Bolna Kaise Sikhe In 30 Days

जैसा कि आपको पता होगा कि अंग्रेजी सीखना बहुत जरुरी हो गया है। इसके बहुत सारे कारण हो सकते है जैसे कि आपको कोई नौकरी लेनी हो, आपको विदेश घूमने का मन हो या फिर और भी बहुत सारे कारण हो सकते है जैसे कि आपको पर्सनालिटी डेवलपमेंट करना हो। इन सब के लिए आपको इंग्लिश का आना बहुत जरुरी है।

यदि आपको भी ऐसा लगता है कि इन सारे चीजों के लिए इंग्लिश बोलना कैसे सीखें तब आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़िए। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको step by step guide मिल जायेगा। (English Bolna Kaise Sikhe: Complete Guide)

इंग्लिश बोलना क्यों जरुरी है? (English Bolna Kyu Jaruri Hai)

जैसा की आपको पता होगा दोस्तों कि इंग्लिश एक विदेशी भाषा है तो आखिर इसको बोलना जरुरी क्या है? कई सारे लोगों का लॉजिक यही होता है कि विदेश की भाषा है विदेश वाले देख लेंगे हमें क्यों बोलने की जरुरत है? आइये सबका जवाब जानते हैं-

जी बिलकुल इसमें कोई संदेह नहीं है कि इंग्लिश विदेशी भाषा है लेकिन ये धीरे धीरे भारत में बहुत ज्यादा पॉपुलर होता जा रहा है। भारत में कई सारी ऐसी नौकरियाँ है जिनमे आपको बिना अंग्रेजी आये आपको नौकरी नहीं मिलेगी। ये बहुत बड़े बड़े पदों के लिए भी है जैसे Air Force, Navy और भी बहुत सारे।

इसके अलावा अगर आप किसी दूसरे देश में जाते है तब वहाँ आप इंग्लिश में बात कर सकते है चाहे वो अमेरिका हो या चीन हो। इसीलिए English को हमलोग International language भी बोलते हैं क्योंकि यदि आपको english आती है तब आप किसी भी देश के लोग से बातचीत कर सकते है।

इंग्लिश कितने प्रकार के होते है? (Types Of English)

यदि पुरे दुनिया में इंग्लिश को देखा जाए तब इसके बहुत प्रकार होते हैं लेकिन पॉपुलर सिर्फ दो है। एक है अमेरिकन इंग्लिश और दूसरा ब्रिटिश इंग्लिश। (American English and British English)

भारत में इन्ही दोनों इंग्लिश को मिक्स करके प्रयोग करते है और हर जगह लगभग यही बात है। इनमे अच्छी बात ये है कि यदि आपको अमेरिकन इंग्लिश आती है और ब्रिटिश इंग्लिश नहीं आती है तब भी आप इसे आसानी से समझ सकते है। यदि आपको ब्रिटिश इंग्लिश (British English) आती है और अमेरिकन इंग्लिश (American English) नहीं आती है तब भी आप उसे भी बहुत आसानी से समझ सकते है।

इंग्लिश बोलना कैसे सीखें (English Bolna Kaise Sikhe)

यदि आप इंग्लिश बोलना सीखना चाहते है तब आपके पास एक तरीका (Strategy) होना बहुत जरुरी है जिसे आप फॉलो कर सकें। यदि आपके पास कोई तरीका हीं नहीं है तब आपको English Sikhne में बहुत कठिनाइयाँ होंगी।

इसे भी पढ़ें   पॉडकास्ट क्या होता है, पूरी जानकारी हिंदी में। (Podcast Kya Hai In Hindi)

मैं आपको सलाह दूँगा कि आप एक तरीका जरूर बनाएं ताकि आप जल्दी से जल्दी इंग्लिश सीख पाएं। आइये अभी के लिए मैं आपको बता देता हूँ कि English जल्दी से कैसे सीखें। नीचे दिए गए तरीकों को अपनाकर बहुत सारे लोगो ने अपनी इंग्लिश सुधार ली है और यदि आप भी इसको फॉलो करते है तब आपको भी इंग्लिश बोलना बहुत जल्द आ जायेगा।

किताबों को पढ़िए (Read Books To Improve Your Spoken English)

जब भी हमसे कोई पूछता है कि English bolna kaise sikhe तब मैं सबसे पहले उसको यही सलाह देता हूँ कि आप किताबें पढ़िए। मैं आपको बता दूँ दोस्तों कि किताबें पढ़ने से आपको किसी भी भाषा की समझ बढ़ती है।

English Bolna Kaise Sikhe In 30 Days
English Bolna Kaise Sikhe In 30 Days

किसी भी भाषा को सही से बोलने के लिए उस भाषा की समझ होना आपके लिए बहुत जरुरी है यदि आपको उस भाषा की समझ नहीं होगी तब आप न ही उस भाषा को समझ पाएंगे और न हीं उस भाषा को बोल पाएंगे। इसीलिए आप बुक्स पढ़ना शुरू कर दीजिये और प्रतिदिन कम से कम 4 से 5 पेज पढ़िए। Books आप कोई भी इंटरेस्ट के हिसाब से ले सकते है क्योंकि जिस चीज में आपको रूचि ज्यादा रहेगी उसके बारे में पढ़ना आपको अच्छा लगेगा। किताबें आप चाहे तब amazon या फिर लोकल बुक स्टोर से भी ले सकते हैं।

Buy Book On Amazon

प्रतिदिन प्रैक्टिस कीजिए (Practice Everyday)

किसी भी skill को सीखने के लिए उसका रेगुलर प्रैक्टिस करना बहुत जरुरी है आप प्रैक्टिस नहीं करेंगे तब आपका Skill Improve नहीं होगा। Practice करने से confidence भी आता है जिससे ये लगता है कि हाँ हम इस काम को कर सकते है।

Practice Everyday - English Bolna Kaise Sikhe In 30 Days
Practice Everyday – English Bolna Kaise Sikhe In 30 Days

Confidence बहुत महत्वपूर्ण है इसके बिना आप किसी काम को जिंदगी भर नहीं कर सकते हैं चाहे ये english सीखना हो या फिर साइकिल-मोटरसाइकिल चलाना सीखना। इसीलिए आप प्रैक्टिस प्रतिदिन कीजिए ताकि आप के अंदर Confidence आये।

आप लिखकर या बोलकर प्रैक्टिस कर सकते है ये आप पर निर्भर करता है लेकिन मेरी माने तो बोलकर प्रैक्टिस करना ज्यादा प्रभावी हो सकता है।

उच्चारण करना सीखिए (Learn Pronunciation)

इंग्लिश में उच्चारण बहुत मायने रखता है इसीलिए इसे सीखना बहुत जरुरी हो जाता है। English Pronunciation सीखने के लिए सबसे पहले ये जरुरी है कि आप साफ साफ बोलें। ऐसा बोलें कि सबको समझ आ जाये।

Learn Pronunciation - English Bolna Kaise Sikhe In 30 Days
Learn Pronunciation – English Bolna Kaise Sikhe In 30 Days

इसके अलावा Pronunciation के बहुत सारे नियम होते है लेकिन उनमें से आप यदि महत्वपूर्ण 25-30 नियम याद रखते है तब आपका उच्चारण सही हो जायेगा। इसके लिए कोई ज्यादा पहाड़ उठाने की जरुरत नहीं है सिर्फ आपको साफ़ साफ़ बोलना है और नियमों को ध्यान में रखना हैं।

इंग्लिश ग्रामर पर ध्यान दीजिये (Focus On English Grammar)

English Grammar पर ध्यान देने से आपके English में Clearity आती है शुद्धता आती है इसीलिए इसे कभी भी ignore नहीं करें। इसके लिए आपको कोई भी book लेने की जरुरत नहीं है क्योंकि English Grammar Books बहुत मोटा होता होता है। कुछ लोग इसे देखकर डर जाते है और बहुत लोग तो English सीखना भी छोड़ देते हैं।

Focus On English Grammar - English Bolna Kaise Sikhe In 30 Days
Focus On English Grammar – English Bolna Kaise Sikhe In 30 Days

आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके English Grammar Ebook Download कर सकते है जो कि बिलकुल फ्री है। उसमे आपको जितने भी basics होते है सब के बारे में जानकारी मिल जाएगी। आप उस book को 3-4 बार पढ़ कर English Grammar Basics को अपने मन में बसा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें   2023 के लिए 75+ बेस्ट बिज़नेस आईडिया (Best Business Ideas In Hindi With Low Investment)

Vocabulary पर ध्यान दें (Focus On Vocabulary)

Vocabulary पर ध्यान देने का मतलब है कि आप Word Meaning याद करें। Word Meaning का मजबूत होना इंग्लिश बोलने के लिए बहुत जरुरी है क्योंकि जब आपके पास Words ही नहीं होंगी तब आप बोलेंगे क्या?

Focus On Vocabulary - अंग्रेजी बोलना कैसे सीखें (English Bolna Kaise Sikhe In 30 Days)
Focus On Vocabulary – अंग्रेजी बोलना कैसे सीखें (English Bolna Kaise Sikhe In 30 Days)

English Vocabulary के लिए भी आप बाजार से या Amazon से एक बुक खरीद सकते है और यदि आप प्रतिदिन 20 meaning भी याद करते है तब आप हर महीने लगभग 600 Word Meaning सीख जायेंगे। इसी तरह आप धीरे धीरे करके बहुत सारी चीजे सीख सकते हैं।

हम भी Vocabulary का Free Ebook बहुत जल्द लाने जा रहे है उसके बारे में जानकारी या सुचना के लिए आप Tech Nishant Telegram Channel से जुड़ सकते हैं। Ebook कब लॉन्च होगा इसके बारे में वहाँ आपको जानकारी मिल जाएगी।

English Learning App Download कर लें – Learn English For Free

हमलोग एक Android App बनाने जा रहे है जिसमें आपको English सीखने के लिए Videos, Ebooks और प्रैक्टिस सेट भी उपलब्ध होगा। ये App बिलकुल फ्री होने जा रहा है आपसे एक रुपये भी नहीं लिये जायेंगे।

ये app अभी लॉन्च नहीं हुआ है इसकी तैयारी चल रही है यदि आप भी इस App का इंतज़ार कर रहे है तब आप हमारा Telegram Channel जरूर join करें ताकि जब भी ये App आये तो आपको जानकारी सबसे पहले मिले।

इस App पर आपको Written English और Spoken English दोनों सीखने को मिलेगी। आपको पूरा सीखने में लगभग 3 महीने का समय लगेगा उसके बाद आप English बोलने लगेंगे। Join Tech Nishant Telegram Channel To Get Notifications About English Learning App.

English में बातचीत करने की कोशिश कीजिए (Try To Communicate In English)

इंग्लिश को पुरी तरह सीखने के लिए आपको अंग्रेजी में बातचीत करना बहुत जरुरी है। लेकिन बहुत बार ऐसा होता है कि आपके यहाँ अंग्रेजी बोलने वाला कोई होता ही नहीं है तो ऐसी स्थिति में क्या करें?

Communicating - अंग्रेजी बोलना कैसे सीखें (English Bolna Kaise Sikhe In 30 Days)
Communicating – अंग्रेजी बोलना कैसे सीखें (English Bolna Kaise Sikhe In 30 Days)

आप अपने कॉलेज या स्कूल में फ्रेंड बना सकते है जिसको इंग्लिश आती हो या फिर वो भी इंग्लिश सीखना चाहते हैं। फिर उनसे आप इंग्लिश में ही बात करने की कोशिश करिये इससे आप दोनों का इंग्लिश ठीक होगा। दोनों को फायदा होगा। इसके अलावा आप Facebook, Instagram और Twitter जैसे सोशल नेटवर्क पर भी मित्र बना सकते है जो आपसे चैट कर सकें, बातें कर सकें।

इसे भी पढ़ें   Blogging क्या है और इससे पैसे कैसे कमाते हैं? - पूरी जानकारी हिन्दी में

Instagram पर Followers कैसे बढ़ाये – Instagram Par Followers Kaise Badhaye 2023

इंग्लिश बोलना सीखने से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण सवाल और उनके जवाब

घर बैठे इंग्लिश बोलना कैसे सीखें?

घर बैठे इंग्लिश बोलना सिखने के लिए आप ऊपर दिए गए स्टेप्स को फॉलो कीजिये। इसके अलावा कुछ दिनों बाद VidyaRath पर एक Spoken English का learning hub आने वाला है आप वहाँ से भी घर बैठे फ्री में इंग्लिश बोलना सीख सकते हैं।

1 दिन में इंग्लिश बोलना कैसे सीखें?

यदि आप मजाक कर रहे हैं तब ठीक है। यदि आप मज़ाक नहीं कर रहे तब मैं आपको बता दूँ कि आप एक दिन में इंग्लिश नहीं सिख सकते हैं। एक दिन में revision किया जा सकता है।

मोबाइल से इंग्लिश कैसे सीखें?

मोबाइल से आजकल हर चीज किया जा सकता है और हर चीज सीखा जा सकता है। अगर आपको मोबाइल से इंग्लिश बोलना सीखना है तब आप अपने मोबाइल में इंग्लिश सिखने वाले वेबसाइट को बुकमार्क करके पढ़ सकते हैं और इसके अलावा यूट्यूब पर कई सारे ऐसे चैनल है जो इंग्लिश बोलना सिखाते हैं, आप उनको सब्सक्राइब कर सकते हैं और उनकी वीडियो से इंग्लिश बोलना सिख सकते हैं।

इंग्लिश बोलना सीखने के लिए ऐप कौन-कौन से हैं?

प्लेस्टोर पर आपको इंग्लिश बोलने के लिए सिखाने वाले बहुत सारे ऐप मिल जायेंगे, आप उनमे जो अच्छा लगे वो डाउनलोड कर सकते हैं क्योंकि हर किसी की पसंद अलग अलग होती है।

30 दिन में इंग्लिश बोलना कैसे सीखें?

30 दिन एक बहुत अच्छा समय होता है और हमे ऐसा लगता है कि आप 30 दिनो में इंग्लिश के बारे में बहुत चीज जान सकते हैं। आप इसी आर्टिकल में ऊपर दिए गए स्टेप्स को फॉलो कीजिये।

यही हैं कुछ सवाल जो spoken english के बारे में बहुत पूछे जाते हैं। यदि आपका इससे अलग कोई सवाल हो तब आप नीचे कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं हमलोग उसका जवाब जरूर देंगे।

Conclusion

जैसा कि मैंने आपको ऊपर में बताया कि English सीखना हमलोगों के लिए बहुत जरुरी हो इसके फायदे भी है वो भी मैंने आपको ऊपर में बताया है। इसके अलावा मैंने आपको बताया कि English Bolna Kaise Sikhe फिर आपको हमने अपने Telegram Channel से जुड़ने के लिए आमंत्रित भी किया जहाँ पर आपको English Learning App की जानकारी मिलेगी। हमें उम्मीद है कि ये सारी चीजें आपको समझ आ गयी होंगी।

यदि आपको कुछ परेशानी आ रही है इस टॉपिक के बारे में तब आप नीचे comment में जरूर बताइये। यदि आपको ये आर्टिकल “अंग्रेजी बोलना कैसे सीखें (English Bolna Kaise Sikhe In 30 Days)”उपयोगी लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें धन्यवाद।

Leave a Comment