Canva क्या है, Canva को कैसे इस्तेमाल करते है – Canva Review In Hindi

Canva क्या है, Canva को कैसे इस्तेमाल करते है – Canva Review In Hindi
Canva क्या है, Canva को कैसे इस्तेमाल करते है – Canva Review In Hindi

Canva इन दिनों बहुत उपयोगी टूल बन गया है और हमे ऐसा लगता है कि हर किसी को Canva के बारे में जानकारी होनी चाहिए। इसी बात को ध्यान में रखते हुए मैं आज आपको बताने वाला हूँ कि Canva Kya Hai, Canva ka istemaal kaise karte hai, canva se paise kaise kamaye और इसके अलावा भी Canva के बारे में बहुत सारी जानकारी आपको देंगे इसीलिए आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़िए।

Canva क्या है (Canva Kya Hai)

Canva एक Graphics Designing Tool है जिसकी मदद से आप अपने Blog, Social Media या किसी भी काम के लिए Graphics design कर सकते हैं। Canva एक Cloud Application है इसको use करने के लिए आपको इसे download करना नहीं पड़ता है। आप बिना इसे डाउनलोड किये इंटरनेट की मदद से इसे एक्सेस कर सकते है। ये भी एक बहुत अच्छी बात है।

Cloud Storage क्या होता है? इसके फायदे और नुकसान – 5 Free Cloud Storage Platform

Canva का प्रयोग (Use Of Canva)

Canva का प्रयोग करके आप किसी भी प्रकार के Graphics बना सकते है। आप अपने blog के लिए Images बना सकते है। आप Advertisement के रूप में बैनर बना सकते है या फिर आप किसी भी Social Media के लिए Ads बना सकते है।

इसके अलावा आप अपने Social Media पर डालने के लिए भी किसी भी प्रकार के Post बना सकते है चाहे वो फेसबुक के लिए हो या फिर इंस्टाग्राम, ट्विटर या लिंकेडीन के लिए हो।

सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि और भी बहुत तरह के graphics आप Canva की मदद से बना सकते है। Canva से आप 46 से ज्यादा तरह के graphics बना सकते है।

Canva की कीमत (Canva Pricing)

Canva के Free और Premium दोनों तरह के प्लान होते है। आप इसको free में भी use कर सकते है या फिर आप Premium Plan भी ले सकते है। Free Plan बिलकुल पूरी तरह से फ्री है ये कोई ट्रायल नहीं है। Canva Free Plan हमेशा के लिए फ्री है।

Canva की कीमत (Canva Price) – Canva फ्री बिलकुल फ्री है उसके लिए आपको कोई पैसे नहीं देने होते हैं लेकिन Canva Pro एक Paid Graphics Designing Tool है इसके लिए आपको पैसे देने होंगे तभी आप Canva Pro को use कर पाएंगे।

Check Canva Pricing Here

Canva Pro क्या है? (Canva Pro Kya Hai)

Canva Pro Canva का ही एक Pro version है जो कि paid होते है। इसको use करने के लिए Subscription लेना पड़ता है। इसमें canva के मुकाबले बहुत ज्यादा features होते है जिसकी मदद से आप और मज़ेदार Graphics design बना सकते है।

इसे भी पढ़ें   Man mera mandir, Shiv meri puja Ringtone - Bhakti Ringtones Download

Canva App का क्या उपयोग है? (Canva App Ka Upyog)

जैसा कि मैंने आपको ऊपर बताया कि इसकी मदद से हमलोग अच्छे-अच्छे ग्राफ़िक बना सकते है लेकिन आपको ये भी ध्यान रखना है कि इसके मदद से सिर्फ ग्राफ़िक ही नहीं बना सकते है। Canva की मदद से और भी बहुत सारे काम किये जा सकते हैं। आइये उनमें कुछ उपयोग के बारे में नीचे जानते हैं –

  • सोशल मीडिया के लिए प्रचार बनाने के लिए
  • ईबुक डिज़ाइन करने के लिए
  • अलग अलग तरह के प्रेजेंटेशन बनाने के लिए
  • इन्फोग्राफिक्स बनाने के लिए
  • वीडियो बनाने के लिए
  • यूट्यूब थंबनेल बनाने के लिए
  • सारे सोशल मीडिया पोस्ट बनाने के लिए
  • फोटो से बैकग्राउंड हटाने के लिए
  • और भी बहुत चीजों के लिए उपयोग किया जाता है।

ये है Canva के कुछ पॉपुलर यूज़। इसके अलावा भी इस टूल के मदद से बहुत चीजें कर सकते हैं और धीरे-धीरे फीचर्स बढ़ते जा रहे हैं।

Canva फ्री और Canva Pro में अंतर) Canva Free Version VS Canva Pro Version

Canva Free:- Canva के फ्री वाले plan के साथ आपको बहुत सारे फीचर्स आपको फ्री मिलते है। इसके मदद से आप अपने blog, website या social media के लिए फ्री में पोस्ट बना सकते है और Growth हासिल कर सकते है।

Canva Pro:- इसमें आपको Canva Free वाले सारे फीचर्स मिल जाएंगे और उसके साथ आपको और भी बहुत सारे फीचर्स मिल जाते है जैसे कि One Click Background Remover, 100 GB Cloud Storage, Social Media Content Scheduler और भी बहुत सारे।

हमे उम्मीद है कि आपको Canva Free और Canva Pro में अंतर समझ आ गया होगा और ये भी पता चल गया होगा कि आपको दोनों के साथ क्या क्या मिलने वाले है। Canva Pro असली में एक बहुत Powerful Graphics Designing Tool है। यदि आप अपने काम को next Level तक लेकर जाना चाहते है तब आप इसका इस्तेमाल जरूर कीजिये।

Canva से पैसे कैसे कमाएं (Canva Se Paise Kaise Kamaye)

यदि आप Canva का सही ढंग से प्रयोग करना सीख लेते है तब आप इसके मदद से आप पैसे भी कमा सकते हैं। आइये Canva से पैसे कमाने के कुछ तरीकों के बारे में जानते है-

  1. आप एक कोर्स बनाकर उसे बेच सकते है। (ये काम बहुत सारे लोग कर रहे है।)
  2. आप freelancer बन सकते हैं और दुसरो के लिए ग्राफ़िक्स बनाकर पैसे कमा सकते हैं।
  3. आप किसी कंपनी या किसी व्यक्ति के लिए Graphics बनाकर पैसे कमा सकते हैं।
  4. Canva Affiliate की सहायता से भी आप पैसे बना सकते हैं।
  5. आप अपना एक meme page बना सकते है और वहां पर Paid memes की मदद से पैसे बना सकते हैं।

ये थे दोस्तों कुछ तरीके जिसकी मदद से आप पैसे कमा सकते है। Canva से पैसे कमाने के और भी तरीके है लेकिन इतना तरीका काफी है आपके लिए।

Canva Pro फ्री में कैसे पायें (Canva Pro For Free)

सबसे पहले आप ये जान लीजिये कि Canva पाँच तरह के काम के लिए अकाउंट देता है जिसमे Small Business, Student, Teacher, Large Company, Non-profit organisation और Personal Account भी शामिल है। इसमें से कुछ Accounts आपको फ्री में मिलते है और कुछ accounts paid भी मिलते है।

इसे भी पढ़ें   यूट्यूब शॉर्ट्स से पैसे कैसे कमाएं (YouTube Shorts Se Paise Kaise Kamaye)

Free Canva Account पाने के लिए आपको Student, Teacher या Non-profit organisation होना बहुत जरुरी है नहीं तो आपको free Canva Pro Account नहीं मिलेगा। Canva Pro Account सिर्फ Education और Non Profits के लिए फ्री है इसके अलावा यदि आप इन सब से बाहर है तो आपको इसके लिए पैसे देने पड़ेंगे।

नोट:- अब आप हो सकता है कि ये सोचे कि यदि हम Education और Non Profits में नहीं आते तो क्या हुआ हम सिर्फ उनके नाम पर Canva Pro account बना लेंगे उसके बाद फिर हम अपने business के लिए use करेंगे।

यदि आप ऐसा सोच रहे थे तो मैं आपको बता दूँ कि आप Canva को मुर्ख नहीं बना सकते वो खुद आपके पहले ही चालाक है। यदि आपको Canva Education account बनाएंगे तब आपको अपने School या college के details के साथ साथ और भी बहुत सारी चीजे माँगेंगे। उसी प्रकार के यदि आप Canva Non Profits account बनाएंगे तब आपको अपने Organisation के बहुत सारे Details देने पड़ेगे।

TRY Canva Pro for free – 30 Days Free

यदि आप Canva Pro को फ्री में use करना चाहते है तब आप नीचे दिए गए लिंक पर जाइये आपको एक महीने यानि कि 30 दिन के लिए आपको Canva का pro version बिलकुल फ्री में मिल जायेगा। उसके लिए आपके पास क्रेडिट कार्ड या फिर International debit card जैसे कि Visa card होना चाहिए।

30 दिन प्रयोग करने के बाद यदि आपको PRO Version पसंद आता है तब आप फिर से पैसे देकर खरीद सकते है। यदि आपको ऐसा लगता है कि Canva Free Version ही हमारे लिए सही है तब आप Free version का भी इस्तेमाल कर सकते है।

Canva Pro Discount Coupon Code

Canva के Coupons होते है लेकिन फिलहाल अभी कोई coupon नहीं है इसलिए आपको इंतज़ार करना पड़ेगा। यदि आपको Canva Coupon चाहिए तब आप हमारे Tech Nishant Telegram Channel को भी Join कर सकते है। जब भी कोई कूपन आएगा उसकी जानकारी आपको Telegram Channel पर जरूर मिल जायेगा और उसके अलावा ये आर्टिकल भी Update होता रहेगा।

Canva Alternative

वैसे तो अभी इंटरनेट पर canva के काफी सारे alternatives हैं लेकिन एक और Graphics designing Tool बिलकुल उभरता हुआ आ रहा है उसका नाम है Crello.

Crello भी बिलकुल Canva की तरह ही graphics designing tool है इसकी मदद से भी आप काफी सुन्दर सुन्दर Graphics अपने वेबसाइट, ब्लॉग या सोशल मीडिया के लिए बना सकते है।

Crello के भी 2 Version होते है एक बिलकुल फ्री है और दूसरा Paid होता है जिसके लिए आपको पैसे pay करने पड़ेंगे। Crello के बारे में सब कुछ जानने के लिए हमारा दूसरा आर्टिकल जरूर पढ़ें।

Canva Review In Hindi

Canva एक बहुत अच्छा Graphics Designing Tool है चाहे आप इसे किसी भी तरह के Graphics बनाने के लिए इस्तेमाल करें। आप इसे Blogging, Social Content Creation या और भी किसी भी तरह के Graphics बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते है।

इसे भी पढ़ें   मूवी डाउनलोड कैसे करें (Movie Download Kaise Karen)

यदि आप इसके Pro Version को खरीद सकते है तब मैं आपको सलाह दूंगा कि Canva Pro ही use करें क्योंकि उसमे आपको और भी बहुत सारे features मिल जाते है। यदि आप Canva के Pro version को नहीं खरीद सकते है तब आप इसके Free version का भी इस्तेमाल करके बहुत शानदार graphics बना सकते है।

Canva से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण सवाल और उनके जवाब

जैसा कि आपको पता होगा कि Canva एक बहुत पॉपुलर टूल है और इसे बहुत सारे लोग इस्तेमाल करना चाहते हैं लेकिन बहुत सारे लोग ऐसे भी हैं जिनको Canva के बारे में बहुत confusion है। आइये उन सारे लोगो को ध्यान में रखते हुए कुछ महत्वपूर्ण सवाल के जवाब जानते हैं-

Canva Pro फ्री में यूज़ कैसे करें?

यदि आपके पास कॉलेज का दिया हुआ ईमेल है तब आप Canva Pro को बिकुल फ्री में यूज़ कर सकते हैं। इसके अलावा आप non-profit में काम करते हैं तब भी आप इसे फ्री में यूज़ कर सकते हैं। नॉर्मल यूजर के लिए एक महीना का फ्री ट्रायल भी मिलता है जिसके मदद से आप canva pro को एक महीने के लिए बिलकुल फ्री में यूज़ कर सकते हैं।
GET CANVA FOR FREE – 1 MONTH FREE TRIAL

Canva और Photoshop में क्या अंतर है?

Canva की मदद से आप बहुत कम समय में बहुत अच्छे-अच्छे डिज़ाइन बना सकते हैं लेकिन इसमें आप बहुत सारी चीजे नहीं भी कर सकते हैं। लेकिन photoshop एक कम्पलीट टूल है उसमे आपको फोटो एडिटिंग और ग्राफ़िक्स डिजाइनिंग के लगभग सारे टूल्स मिल जाते हैं।

क्या Canva फ्री है?

जी हाँ, यह एक फ्री ग्राफ़िक डिजाइनिंग सॉफ्टवेयर है। इसका प्रीमियम वर्शन भी आता है जिसके लिए आपको पैसे देने होते हैं लेकिन लगभग 90 प्रतिशत लोगों के लिए Canva फ्री काफी है।

Canva कब रिलीज़ हुआ था?

Canva वर्ष 2012 में रिलीज़ हुआ था लेकिन सारे यूजर के लिए ये 2013 से उपलब्ध हो पाया था।

यही हैं कुछ सवाल जो बहुत पूछे जाते हैं। यदि इसके अलावा आपका कोई सवाल है तब आप नीचे कमेंट में जरूर पूछिए हमलोग उसका जवाब जरूर देंगे।

Conclusion

Canva एक बहुत अच्छा और शक्तिशाली Graphics Designing Tool है इसकी मदद से Graphics बनाकर आप अपने Social Media अकाउंट को grow कर सकते है। इसके अलावा आप सही से Graphics Designing सीख लेते है तब आप इससे दुसरो के लिए काम करके पैसे भी कमा सकते है।

यदि आप Canva का Pro Version यानि कि Canva Pro खरीदते है तब आपको Canva में और भी बहुत सारे फीचर्स मिल जाते है जिनकी मदद से आप अपने Graphics को और भी सुन्दर और आकर्षक बना सकते है। अपने Graphics Designing Skill को और भी Next Level तक लेकर जा सकते है।

इसके अलावा यदि आप बिलकुल beginner है तब आप Canva Free Version का इस्तेमाल कर सकते है और Youtube पर Tutorials देखकर Canva और Graphic Designing के बारे में सीख सकते है।

>> GET CANVA FOR FREE – 1 MONTH FREE TRIAL

यदि आपको ये आर्टिकल “Canva क्या है, Canva को कैसे इस्तेमाल करते है – Canva Review In Hindi” पसंद आया हो तब आप इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

Leave a Comment