AMP क्या होता है और वर्डप्रेस ब्लॉग में AMP कैसे इनेबल करें (AMP Kya Hota Hai)

यदि आप एक ब्लॉगर हैं तब आपने AMP शब्द को जरूर सुना होगा और मैं आज आपको इसी के बारे में बताने वाला हूँ। इस आर्टिकल में आपको जानने को मिलेगा AMP का फुलफॉर्म (Full form of AMP), AMP Kya Hota Hai (What is AMP), AMP के फायदे और नुकसान क्या है (What are the advantage & disadvantage of AMP?) और वर्डप्रेस ब्लॉग में AMP कैसे लगायें (How to setup AMP in WordPress?)।

यदि आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ते हैं तब आपको इन सारे सवालों का जवाब मिल जायेगा और इसके अलावा भी आपको AMP के बहुत सारे इंटरेस्टिंग बातें जानने को मिलेगा इसलिए आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़िए। अब आइये इन सारे सवालों के जवाब एक-एक करके जानते हैं।

AMP का फुलफॉर्म (AMP Ka Full Form)

AMP का फुलफॉर्म Accelerated Mobile Pages होता है और इसे गूगल द्वारा डेवलप किया गया है। इसे 7 अक्टूबर 2015 को पहली बार लॉन्च किया गया था। इसके अलावा फेसबुक ने भी अपने प्लेटफॉर्म के लिए एक ऐसी ही टेक्नोलॉजी बनायी है जिसे इंस्टेंट आर्टिकल फीचर (Instant Article Feature) कहते हैं।

AMP क्या होता है (AMP Kya hota hai)

AMP एक ओपन सोर्स एच.टी.एम.एल. फ्रेमवर्क (Open Source HTML Framework) है जिसकी मदद से किसी भी प्रकार के वेबपेज को मोबाइल डिवाइस में बहुत फास्ट किया जा सकता है। आइए अब देखते हैं कि AMP वेबपेज को पहचानें कैसे? आखिर आपको कैसे पता चलेगा कि कोई भी वेबपेज AMP पेज है या नहीं?

AMP Pages In Search Result - AMP Kya Hota Hai
AMP Pages In Search Result – AMP Kya Hota Hai In Hindi

जब आप गूगल पर जाकर कोई कीवर्ड सर्च करते हैं तब आपने कभी न कभी जरूर देखा होगा कि कुछ वेबसाइट के सामने एक symbol लगा होता है जिसे हमलोग AMP symbol भी कहते हैं और ये pages AMP Pages होते हैं।

इसके अलावा जब आप किसी को साइट को खोलते हैं और उसके लिंक के अंत में /amp/ लगा रहे तो उस स्थिति में वो पेज भी AMP पेज होता है।

AMP के फायदे और नुकसान क्या हैं (AMP Ke Faayde Aur Nuksaan Kya Hai)

आपने देखा होगा बहुत बड़े-बड़े न्यूज़ वेबसाइट और बड़े बड़े ब्लॉगर्स भी AMP का प्रयोग करते हैं तो ऐसे में आपके अंदर से भी ये सवाल जरूर आता होगा कि ‘आखिर इसके क्या फायदे हैं जिसकी वजह से बड़े-बड़े ब्लॉगर्स और न्यूज़ वेबसाइट भी AMP का इस्तेमाल कर रहे हैं?’ आइये जानते हैं-

इसे भी पढ़ें   Om jai saraswati mata ringtone Download - Bhakti Ringtone

AMP के फायदे (AMP Ke Faayde)

  1. ब्लॉग की स्पीड फ़ास्ट हो जाती है (Site Speed):- AMP यूज़ करने से आपके ब्लॉग की स्पीड मोबाइल डिवाइस पर पहले से बहुत ज्यादा तेज हो जाती है। जब कोई यूजर गूगल सर्च से आपके ब्लॉग पर आएगा तब उसके लिए आपका आर्टिकल बिलकुल तुरंत लोड हो जायेगा।
  2. मोबाइल एसइओ (Mobile SEO):- AMP लगाने से आपका मोबाइल SEO बिलकुल अच्छी तरह ऑप्टिमाइज़ हो जाता है और इससे आपकी वेबसाइट या ब्लॉग की रैंकिंग गूगल में बढ़ सकती है।
  3. सिम्पल डिज़ाइन (Simple Design):- जब आप AMP का इस्तेमाल करते हैं तब आपके ब्लॉग का डिज़ाइन बिलकुल साधारण जैसा हो जाता है जिससे यूजर एक्सपीरियंस सही हो जाता है।

AMP के नुकसान (AMP Ke Nuksaan)

  1. ज्यादा कस्टमाइज नहीं कर सकते (No Customization Options):- आप AMP को बहुत ज्यादा कस्टमाइज नहीं कर सकते इसके लिए आपको कोडिंग आणि चाहिए तब आप थोड़ा बहुत कुछ कुछ कस्टमाइज कर सकते हैं। बिना कोडिंग के कस्टमाइज करना बहुत मुश्किल है।
  2. किसी भी प्रकार के फॉर्म काम नहीं करेंगे (Forms Will Not Work):- AMP लगाने के बाद आपके साइट पर या तो कोई फॉर्म दिखेंगे ही नहीं या फिर अगर दिख भी जाते हैं तब काम नहीं करेंगे। इसके लिए आपको अलग से कोई Third Party add-on खरीदना पड़ेगा जिसके लिए आपको पैसे देने होंगे।
  3. गूगल एडसेंस से एअर्निंग कम हो सकती है (Decrease In Google Adsense Earning):- यदि आप अपने ब्लॉग पर पैसे कमाने के लिए गूगल एडसेंस का प्रयोग करते हैं तब आपकी कमाई कम हो सकती है। कई सारे परस्थिति में ये नहीं होता है लेकिन बहुत सारे परस्थितियों में हो भी सकता है।

Note:- इसके अलावा भी आपको कई सारे फायदे और नुकसान हो सकते हैं लेकिन ये सब उनमें प्रमुख है और इनके होने की संभावना बहुत अधिक रहती है।

वर्डप्रेस ब्लॉग में AMP कैसे लगाएं (WordPress Blog Me AMP Kaise Lagaye)

यदि आपके पास एक वर्डप्रेस ब्लॉग है और आप AMP सेटअप करना चाहते हैं तब आप बहुत आसानी से कर सकते हैं। वर्डप्रेस में AMP इनेबल करने के लिए दो पॉपुलर वर्डप्रेस प्लगिन आते हैं आप दोनों में से किसी के माध्यम से AMP सेटअप कर सकते हैं। ये दोनों प्लगिन आपको वर्डप्रेस डैशबोर्ड में प्लगिन्स के अंदर मिल जायेंगे। आइये दोनों के बारे में जानते हैं-

  1. AMP By AMP Project Contributors:- ये AMP का ऑफिसियल वर्डप्रेस प्लगिन हैं और इसमें आपको बहुत सारे फीचर्स नहीं मिलते हैं लेकिन इसको सेटअप करना बहुत आसान है।

इसको सेटअप करने के लिए आपको सबसे पहले AMP प्लगिन जैसा कि आप ऊपर इमेज में देख पा रहे हैं उसको इनस्टॉल और एक्टिवेट कर लेना है। उसके बाद आपको यूट्यूब पर जाकर Official AMP Plugin Setup लिखकर सर्च कर लेना है। आपको टुटोरिअल मिल जायेगा जिसकी मदद से आप इस प्लगिन को बहुत आसानी से सेटअप कर पाएंगे।

  1. AMP for WP – Accelerated Mobile Pages:- AMP For WP भी एक अच्छा और बहुत पॉपुलर AMP प्लगिन है। इसकी भी रेटिंग बहुत अच्छी है और इसमें आपको बहुत सारे फीचर्स देखने को मिल जाते हैं।

ये गूगल की तरफ से नहीं आता है फिर भी इसकी रेटिंग गूगल वाले AMP प्लगिन से अच्छी है। इसे एक लाख से ज्यादा लोग इस्तेमाल करते हैं। इसमें आपको एडसेंस या किसी और नेटवर्क के प्रचार लगाने के ऑप्शन भी मिल जाते हैं। इसके अलावा भी इसमें आपको बहुत सारे फीचर्स देखने को मिल जाते हैं जिसका आप इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें   फोटो का बैकग्राउंड चेंज कैसे करें (Photo Ka Background Change Kaise Kare)

इस प्लगिन के कई सारे addon भी आते हैं जिसके मदद से आप और भी बहुत सारे फीचर्स जोड़ सकते हैं। कई सारे addon बिलकुल फ्री हैं और बहुत सारे ऐसे addon भी है जिसके लिए आपको पैसे देने होते हैं।

ब्लॉगर ब्लॉग में AMP कैसे लगाएं (Blogspot Blog Me AMP Kaise Lagaye)

यदि आपने अपना ब्लॉग फ्री में ब्लॉगस्पॉट की मदद से बनाया हुआ है तब आप उसमे किसी भी तरह का प्लगिन नहीं डाल सकते हैं। इसके लिए आपको ब्लॉगस्पॉट का थीम बदलना पड़ेगा। आप बिलकुल फ्री में Blogspot AMP Themes Download कर सकते हैं इसके लिए आपको गूगल पर free blogspot AMP themes सर्च करना है। आपको बहुत सारी वेबसाइट मिल जाएगी आप जहाँ से चाहे वहाँ से फ्री में एक अच्छी थीम डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी ब्लॉगस्पॉट ब्लॉग पर लगा सकते हैं।

इससे आपका वेबसाइट बहुत जल्दी लोड होने लगेगा और यूजर एक्सपीरियंस भी अच्छा रहेगा इसीलिए इसे एक बारे चेक जरूर करें।

AMP से जुड़े कुछ प्रश्न (Frequently Asked Questions About AMP)

नीचे AMP और AMP को अपने ब्लॉग पर लगाने से सम्बंधित बहुत ज्यादा पूछे जाने वाले सवालों के जवाब दिए गए हैं।

गूगल AMP क्या होता है? (Google AMP Kya Hai)

AMP एक ओपन सोर्स एच.टी.एम.एल. फ्रेमवर्क (Open Source HTML Framework) है जिसकी मदद से किसी भी प्रकार के वेबपेज को मोबाइल डिवाइस में बहुत फास्ट किया जा सकता है।

क्या हमें अपनी वेबसाइट या ब्लॉग पर AMP लगानी चाहिए?
इसे भी पढ़ें   कोई भी मूवी ऑनलाइन कैसे देखें (Online Movie Kaise Dekhe)

यदि आप कोई साधारण वेबसाइट या ब्लॉग पर AMP लगाना चाहते हैं तब आपको उसपर AMP लगाने में कोई परेशानी नहीं है। लेकिन यदि आपके पास कोई ऐसी वेबसाइट है जिसमे बहुत सारे फीचर्स है तब आपको एक डेवेलपर से AMP सेटअप करवाना चाहिए।

क्या ब्लॉगस्पॉट या ब्लॉगर पर AMP लगाया जा सकता है?

ब्लॉगस्पॉट पर AMP इनेबल करने जैसा कोई फीचर नहीं होता है और न ही कोई प्लगिन इनस्टॉल किया जा सकता है। लेकिन आप चाहे तो AMP थीम लगा सकते हैं। AMP themes आप गूगल पर सर्च करके फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।

AMP का फुलफॉर्म क्या होता है? (AMP Ka Fullform Kya Hota Hai)

AMP का फुलफॉर्म Accelerated Mobile Pages होता है और इसे गूगल द्वारा डेवलप किया गया है।

क्या ब्लॉग पर AMP लगाने से अर्निंग में कोई कमी आती है?

ब्लॉग पर कोई भी एक बड़ा या छोटा बदलाब करने से थोड़ा अर्निंग बढ़ सकता है या कम भी हो सकता है। यदि आप इतना पाने या खोने में सक्षम हैं तब ही आप बदलाब कीजिये।

यही हैं AMP और अपने ब्लॉग पर AMP कैसे लगाएं से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण सवाल और उनके जवाब। यदि आपका इसके अलावा भी कोई सवाल है तब आप हमसे पूछ सकते हैं हम उसका जवाब जरूर देंगे।

Conclusion: AMP full form, AMP Kya Hota Hai Aur Setup Kaise Kare

यदि आप अपने ब्लॉग में AMP लगाना चाहते हैं तब आप यूट्यूब पर एक दो टुटोरिअल देखकर खुद से लगा सकते हैं। किसी भी साधारण ब्लॉग में AMP सेटअप करना बहुत आसान हैं।

लेकिन यदि आप किसी ऐसे वेबसाइट या ब्लॉग में AMP लगाना चाहते हैं जिसमें बहुत सारी एडवांस फीचर है (जैसे कि ऑनलाइन स्टोर) तब आपको इसके लिए किसी वेब डेवलपर या वर्डप्रेस डेवलपर की मदद लेनी पड़ सकती है। इसके लिए आपको यूट्यूब पर बहुत ज्यादा मदद नहीं मिल पायेगा।

हमें आशा है कि आपको AMP के बारे में सबकुछ समझ आ गया होगा। यदि आपका कोई सवाल हो तब आप नीचे कमेंट सेक्शन में या टेलीग्राम ग्रुप में पूछ सकते है।

यदि आपको ये आर्टिकल ‘AMP full form, AMP Kya Hota Hai Aur Setup Kaise Kare‘ पसंद आया हो तब इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें 🙂

Leave a Comment